सूरत भाजपा कार्यालय में भव्य विजय उत्सव, जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया

सूरत। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को सूरत महानगर भाजपा कार्यालय में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल, सांसद मुक़ेशभाई दलाल, महामंत्री करशनभाई गोंडलिया, दुर्गा प्रसाद पांडे, वीरलभाई गीलीटवाला सहित पूर्व मेयर, विधायक और महानगर संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बंगाली समाज के प्रमुख अग्रणी बासु अधिकारी, बिकास प्रधान, सदानंद राउत, मिल्टन डे समेत बड़ी संख्या में समाजजन भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर जाल-मुरी और बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला वितरित कर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
विजय उत्सव में शहर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हुए और पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की।



