पारदेश्वर महादेव मंदिर में 72 घंटे की अखंड शिव आराधना
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील ने की पूजा-अर्चना, शिवधुन में हुए सहभागी

सूरत। पारदेश्वर महादेव मंदिर, पाल आरटीओ के पास, पाल में आयोजित 72 घंटे की अखंड शिव आराधना के पावन कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना की तथा भक्तों के साथ शिवधुन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

यह धार्मिक आयोजन ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो आस्था, शक्ति और स्वाभिमान के 1000 वर्ष की गौरवशाली परंपरा का उत्सव है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक पर्व के तहत पूरे राज्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष श्री परेश पटेल, सांसद श्री मुकेशभाई दलाल, महामंत्री श्री किशोरभाई बिंदल, नगरसेवकगण, वार्ड अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।



