श्री जीण माता सिंधारा उत्सव का हुआ आयोजन

सूरत।श्री जीण माता सेवा ट्रस्ट द्वारा सावन सिंधारा के उपलक्ष में बुधवार सिंधारा उत्सव का आयोजन शुक्रवार को न्यूसिटी लाइट स्थित श्री जीण माता मंदिर में किया गया।
ट्रस्ट के अमित दोदराजका ने बताया कि इस अवसर पर माँ जीण का भव्य दरबार देवसर माता हॉल में सजाया गया। श्रृंगारित दरबार के समक्ष दोपहर तीन बजे से भजनों की हाऊजी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय गायक कलाकार सुरभि बिरजुका द्वारा हाऊजी खिलाई गई। आयोजन में भजनों पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी गई। सिंधारा उत्सव में पाँच सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के कमल टाटनवाला, अशोक चौकड़िका, लोकेंद्र दोदराजका, महिला इकाई की आशा दोदराजका, रचना हेतमसरिया, सुमन गोयल, सीमा चौकड़िका, कुसुम अग्रवाल सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।


