सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा भेस्तान पहुँची, कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण सहभागिता

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा के अंतर्गत भेस्तान स्थित तेरापंथ भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित बिंदु भंसाली, संगठन मंत्री निधि सेखानी, गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना एवं क्षेत्रीय प्रभारी पूर्णिमा गादिया का आगमन हुआ, जिनका मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित टीम द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित मंच द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया। महिला मंडल अध्यक्ष मधु आँचलिया ने राष्ट्रीय टीम का स्वागत करते हुए कहा कि भेस्तान महिला मंडल निष्ठा और जागरूकता के साथ सभी कार्यों को सम्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्थानीय सदस्यों का सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहा है।
विशेष आमंत्रित बिंदु भंसाली ने साध्वी प्रमुखाश्रीजी का संदेश वाचन किया, वहीं क्षेत्रीय प्रभारी पूर्णिमा गादिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमनजी नाहटा का संदेश साझा किया। संगठन मंत्री निधि सेखानी ने अखिल भारतीय स्तर पर संचालित चारों योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना ने संगठन के संविधान पर प्रकाश डालते हुए साधारण सदस्यों एवं कार्यकारिणी के दायित्वों की जानकारी दी और मार्गदर्शन करते हुए आसपास विराजित संत-चरित्र आत्माओं के सामूहिक दर्शन करने का आह्वान किया, जिससे श्रावकत्व सुदृढ़ हो सके। उन्होंने भेस्तान महिला मंडल की जागरूकता, सक्रियता एवं सुनियोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहभागिता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में शीतल गोखरू ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button