businessTAMILNDUसामाजिक/ धार्मिक

मदुरै में तेरापंथ महिला मंडल का भव्य ‘श्री उत्सव’ सम्पन्न

44 स्टॉलों के साथ महिला प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच, 400 से अधिक सदस्यों की रही भागीदारी

मदुरै (तमिलनाडु), संवाददाता। स्थानीय तेरापंथ भवन, मदुरै में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित “श्री उत्सव” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता एवं दिनेश सालेचा ने फीता काटकर उत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिला मंडल की अध्यक्षा दीपिका फुलफागर ने स्वागत भाषण में मंडल की गतिविधियों और ‘श्री उत्सव’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गौतम गुलेच्छा एवं मंत्री अभिनंदन बागरेचा ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

उत्सव में शॉपिंग, स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजक गेम्स सहित कुल 44 स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं की रचनात्मकता, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में 400 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉलों का आनंद लेते हुए महिला मंडल की इस अभिनव पहल की सराहना की।

विशेष आकर्षण के रूप में फादर्स डे पर “लकी फादर एंड चाइल्ड” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। अंत में मंत्री मधु पारख ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button