अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सूरत |अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा की 21वी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सिटीलाईट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के श्याम-कुंज हाल में किया गया।
सभा में युवा शाखा के अध्यक्ष अंकित झुनझुनवाला द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों का विवरण पेश किया गया। इसके पश्चात वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम की घोषणा की गई। जिसमे सर्वसम्मति से मोहित भिवानीवाला को अध्यक्ष, प्रणय चौधरी को उपाध्यक्ष, संवेद पंसारी को सचिव, तरुण गोयल को सह-सचिव, सौरभ जलान कोषाध्यक्ष एवं सिद्धार्थ खेतान को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सभी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रमोद कंसल, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशिभूषण जैन, सहकोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सहसचिव मनोज डोहकावाला, युवा शाखा मेंटर राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।




