डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वार्ड 19 में पुष्पांजलि कार्यक्रम
अक्षर टाउनशिप परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सूरत। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार, 23 जून 2026 को सूरत महानगरपालिका के वार्ड नंबर-19 अंतर्गत अक्षर टाउनशिप परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वार्ड-19 के पार्षद अशोक कुमार शाह, पूर्व पार्षद रश्मिकाबेन पटेल, पूर्व वार्ड महामंत्री उत्तमभाई सांखला, वार्ड उपाध्यक्ष रविभाई सोमानी, बूथ प्रमुख द्वारका प्रसाद तापड़िया, नवलकिशोर अपूर्वा, रामगोपाल खंडेलवाल, निकुंज व्यास, अजय भावसार, अमित शर्मा, रतनलाल बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, एकात्मता और जनहित के लिए दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। पार्षद अशोकभाई शाह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।




