businessTextileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

शंकर टेक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

नरेन्द्र सालगिया अध्यक्ष, जगदीश कोठारी सचिव बने; जनरल मीटिंग में विकास कार्यों पर मंथन

सूरत। मोटी बेगमवाड़ी स्थित शंकर टेक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन की वर्ष 2026-2028 की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में नरेन्द्र सालगिया को अध्यक्ष, जगदीश कोठारी को सचिव तथा लक्ष्मीनारायण राठी (पप्पू भाई) को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगतसिंह दुधेडिया और भागीरथ प्रजापति को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी के चुनाव के बाद एसोसिएशन की जनरल मीटिंग रविवार को पर्वत पाटिया स्थित हॉल में आयोजित की गई। बैठक में सभापति जे. पी. शर्मा के साथ आमंत्रित अतिथि विनोद अग्रवाल, अरुण राखेचा और कन्हैयालाल बैद मौजूद रहे। इस दौरान मार्केट के आय-व्यय, खर्च के ब्यौरे तथा भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित सदस्यों में जगत प्रजापति, सागरमल माली, अजित दुधेडिया, विकास सिंघी, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सुरेश शाह, दिनेश पेडीवाल, किशन अग्रवाल और हीरालाल तातेड शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोज के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button