“एक शाम श्री खेड़ापति बालाजी के नाम” भजन संध्या का हुआ आयोजन

सूरत।श्री खेड़ापति बलानी सत्संग सेवा ट्रस्ट के 16 वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में “एक शाम श्री खेड़ापति बालाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन रविवार को किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक योगेश बंसल ने बताया कि इस अवसर पर खेड़ापति बालाजी का भव्य दरबार कोलकाता के कारीगरों द्वारा न्यूसिटी लाइट स्थित देवसर माता मंदिर हॉल में सजाया गया। श्रृंगारित दरबार के समक्ष दोपहर सवा चार बजे से अतिथियों एवं यजमान परिवार द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वल्लित की गई। इसके पश्चात विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू लोहिया ने बताया की भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकार पुरन शर्मा के अलावा आमंत्रित गायक कलाकार कृष्णा दोलावत एवं कीर्ति सोनी भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान अनेकों भजनों एवं धमाल पर भक्तों ने नाच कर बालाजी महाराज को रिझाया।
इस अवसर पर भक्तों को राजस्थान के दाँता स्थित खेड़ापति धाम के पुजारी रामप्रकाश दाधीच का पावन सानिध्य भक्तों को प्राप्त हुआ। आयोजन में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में यजमान परिवारों, मुख्य अतिथियों का ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया।



