लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ

MBA और MCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, विशेषज्ञों ने करियर निर्माण और प्रोफेशनल विकास के दिए गुर

सूरत। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बीएमसीएम) में सोमवार को MBA एवं MCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके व्यक्तित्व एवं करियर विकास की मजबूत नींव तैयार करना रहा।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डिजिटल मार्केटिंग कंसल्टेंट एवं iVIPANAN डिजिटल मार्केटिंग सर्विसेज़ के संस्थापक भौतिक सेठ ने विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल युग में कौशल विकास, नवाचार और निरंतर सीखने के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। वहीं, भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के एकेडमिक डीन डॉ. संजय बुच ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी।

बीएमसीएम की डायरेक्टर डॉ. श्वेता कुमार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, मूल्यों और उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया। इस अवसर पर MBA एवं MCA विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान साइबर सिक्योरिटी, लिंक्डइन प्रोफाइल ऑप्टिमाइजेशन, ‘कैंपस से CEO तक: अपना एंटरप्रेन्योरियल भविष्य बनाना’, करियर डेवलपमेंट सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं से जोड़ना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के लिए तैयार करना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button