सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा गौड़ादरा में निःशुल्क सुंदरकांड पाठ आयोजित

भजनों की मधुर प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

सूरत। श्री माहेश्वरी सत्संग समिति, सूरत द्वारा शनिवार को गौड़ादरा स्थित माधव पार्क सोसायटी में श्री सत्यनारायण देवपुरा के निवास पर निःशुल्क संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बाबा के भजनों के साथ सुंदरकांड पाठ किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान “हारा हूँ बाबा पर तुझ पर भरोसा है”, “समय का चक्र बड़ा बलवान”, “मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब कुछ है, तेरा सांवरिया मेरा तो कुछ भी नहीं” तथा “सांवरिया को दिल में बसा कर तो देखो एक बार” जैसे भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित भक्तों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने सामूहिक आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंडल के सदस्य कन्हैयालाल कल ने बताया कि समिति द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क सुंदरकांड पाठ आयोजित कर समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button