businessTextileसूरत सिटी

SGCCI में दिशांत बागरेचा को दोहरी जिम्मेदारी, यूनिवर्सिटी लायज़न और टेक्सटाइल ट्रेडिंग कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त

दक्षिण गुजरात चैंबर ने वर्ष 2026-27 के लिए सौंपी अहम जिम्मेदारी, व्यापार, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच समन्वय को मिलेगी नई दिशा

सूरत। दक्षिण गुजरात की अग्रणी व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्था द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) ने वर्ष 2026-27 के लिए उद्योगपति दिशांत बागरेचा को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें यूनिवर्सिटी लायज़न कमेटी तथा टेक्सटाइल ट्रेडिंग कमेटी का को-चेयरमैन नियुक्त किया है।

चैंबर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि 21 अक्टूबर 1940 को स्थापित SGCCI पिछले 86 वर्षों से अधिक समय से दक्षिण गुजरात में व्यापार, उद्योग, सेवा क्षेत्र, स्टार्टअप, MSME तथा आर्थिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। वर्तमान में संस्था के 14,000 से अधिक सदस्य, 150 से अधिक व्यापार एवं औद्योगिक एसोसिएशन तथा लाखों उद्यमी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इससे जुड़े हुए हैं।

नियुक्ति पत्र में दिशांत बागरेचा की सकारात्मक सोच, व्यापक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और परिपक्व कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके मार्गदर्शन से चैंबर की दोनों समितियां नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी तथा उद्योग, व्यापार और शिक्षा जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

यूनिवर्सिटी लायज़न कमेटी में डॉ. पारुल वडगामा को ग्रुप चेयरपर्सन तथा अमित नाथाणी को कमेटी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं टेक्सटाइल ट्रेडिंग कमेटी में मनोज अग्रवाल को ग्रुप चेयरमैन और अजय कुमार जैन को कमेटी चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चैंबर ने विश्वास जताया है कि दिशांत बागरेचा के अनुभव, मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता से संस्था अपने उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button