सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मेहंदी प्रशिक्षण से हुई “आत्मनिर्भर अभियान” की शुरुआत

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा दत्तक ली गई सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन एसएमसी प्राथमिक शाला क्रमांक 160 एवं 337 के विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “आत्मनिर्भर अभियान-प्रतिभा से प्रगति तक” का शुभारंभ बुधवार को दोपहर 12:30 बजे से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
महिला शाखा की अध्यक्षा अनुराधा जालान ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में कक्षा 7वीं एवं 8वीं के लगभग 40 से 50 विद्यार्थियों के लिए एक माह की मेहंदी कला प्रशिक्षण कक्षा प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत सूरत की जानी-मानी मेहंदी आर्टिस्ट छाया बेन द्वारा विद्यार्थियों को मेहंदी कला की बारीकियां सिखाई गई, जिससे वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार सकें तथा भविष्य में इसे आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बना सकें। इस अवसर पर महिला शाखा की आरती मित्तल, सरोज अग्रवाल, राखी सिंगल, सीमा कोकड़ा, नेहा अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, शालिनी गोयल सहित अनेकों सदस्या उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button