businessसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रवाल समाज ट्रस्ट में योग शिविर आयोजित

सूरत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज ट्रस्ट, सूरत द्वारा समाज ट्रस्ट के मालचंद सतनालीवाला हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगाचार्य पवन मित्तल के मार्गदर्शन में उपस्थित महिला-पुरुषों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोगी और संतुलित जीवन जीने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बताया गया कि समाज भवन में प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से 7:30 बजे तक नियमित रूप से निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है, जिससे समाजजन लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश तोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, चेयरमैन श्रवण अग्रवाल, सचिव विनोद कनोडिया, कोषाध्यक्ष विनोद चिड़ावावाला एवं संरक्षक संजय जगनानी ने योगाचार्य पवन मित्तल का सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद सनथलिया, श्याम सीहोटीया, अजय बिदावतका, शंकरलाल मोर, कैलाश कनोडिया, निखिल गर्ग, परिमल राजगढ़िया, महिला अध्यक्षा रेखा जालान, सुरेश पोद्दार, अभय गुप्ता, संदीप अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए हेल्दी अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button