सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी पर गीता अंताक्षरी का सुंदर आयोजन

सूरत। श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य में रविवार को गीता बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के लिए श्रीमद्भगवद्गीता अंताक्षरी का सुंदर एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 44 महेश्वरी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए बच्चों की चार टीमों का गठन यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद और ऋग्वेद नाम से किया गया। बच्चों ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों और ज्ञान पर आधारित अंताक्षरी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों के लिए नाश्ता एवं कोल्ड ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष जयश्री भराडिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि मंच संचालन उपाध्यक्ष सारिका चांडक ने किया। लीला चांडक द्वारा बच्चों को पारितोषिक प्रदान किए गए। आयोजन ने महेश नवमी के उत्सव को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button