सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
निर्जला एकादशी पर 1000 जूस की बोतलों का वितरण

सूरत। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज सेवा समिति, अलथान-वेसु द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे गिरजाशंकर महादेव मंदिर, GIDC पांडेसरा में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर यजमान श्री मनोज झुंझुनूवाला के सहयोग से राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के बीच करीब 1000 जूस की बोतलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में यजमान परिवार के महिला-पुरुष सदस्यों के साथ समिति के राकेश बजाजवाला, हेमंत गर्ग, मनोज झुंझुनूवाला, मुकेश गोयनका, गोपाल शाह, संजय अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से जूस वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। समिति की इस पहल को लोगों ने सराहा और सभी ने सेवा कार्य में सहभागी जनों को आशीर्वाद प्रदान किया।



