businessTextileक्राइमसूरत सिटी

साड़ी एम्ब्रॉयडरी जॉबवर्क कारखानेदारों से 3.06 करोड़ की ठगी,साई दर्शन मार्केट का व्यापारी और दलाल फरार

34 व्यापारियों का भुगतान दबाकर दुकान, गोदाम और मोबाइल बंद कर गायब हुए आरोपी; करोड़ों रुपये फंसने से कापड़ बाजार में हड़कंप

सूरतसूरत के कतारगाम क्षेत्र के एम्ब्रॉयडरी जॉबवर्क कारोबारी धर्मेशभाई अमरशीभाई वस्तरपरा ने रिंग रोड स्थित जय जीन फैब के संचालक नितेश सावरमल अग्रवाल और दलाल सुरेशभाई ओधाभाई लाखणकीया के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर एन.एस. साकरिया कर रहे हैं।

शिकायत के अनुसार धर्मेशभाई वस्तरपरा “धन्वी एंटरप्राइज” नाम से एम्ब्रॉयडरी जॉबवर्क का व्यवसाय करते हैं। वर्ष 2025 में दलाल सुरेशभाई लाखणकीया ने उन्हें जय जीन फैब के संचालक नितेश अग्रवाल से मिलवाया था। जो राजस्थान के खंडेला सीकर का निवासी है।दोनों ने समय पर भुगतान का भरोसा देकर बड़े पैमाने पर साड़ियों और लहंगों में एम्ब्रॉयडरी जॉबवर्क करवाना शुरू किया। फरवरी-2026 तक भुगतान नियमित मिलने से व्यापारियों का विश्वास बढ़ गया, लेकिन मार्च से मई-2026 के बीच करोड़ों रुपये का माल उठाने के बाद आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया।

धर्मेशभाई के अनुसार उनके 43.73 लाख रुपये बकाया हैं। जब वह 13 मई को भुगतान लेने पहुंचे तो दुकान बंद मिली। बाद में गोदाम भी खाली मिला और दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद आने लगे। जांच में सामने आया कि कुल 34 व्यापारियों के 3.06 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं।

इनमें आर एंजल क्रिएशन के भरतभाई दुलाभाई सलोडिया के 4.51 लाख रुपये, खुशी फैशन के अल्पेशभाई नानुभाई नारोला के 4.77 लाख रुपये, खुशी फैशन के दिनेश विनुभाई बोखा के 2.85 लाख रुपये, खोडल फैशन के भावेशभाई मेघजीभाई रजोडिया के 12.86 लाख रुपये, जेबी फैशन के राकेश जादवभाई खोखरिया के 1.85 लाख रुपये, धर्मी क्रिएशन के प्रकाशभाई नाथाभाई नारोला के 16.48 लाख रुपये, अखंड आनंद फैशन के अश्विनभाई ठाकर्शीभाई गोलकिया के 4.04 लाख रुपये, नीलकंठ आर्ट के अश्विनभाई गोलकिया के 3.95 लाख रुपये, वर्णी आर्ट के लालजीभाई राघवभाई गोलकिया के 6.60 लाख रुपये तथा प्रयोषा फैब के नितीनभाई अर्जुनभाई धोलकिया के 3.57 लाख रुपये बकाया हैं।

इसी तरह बजरंग फैशन के विनुभाई वल्लभभाई बोखा के 2.83 लाख रुपये, महादेव क्रिएशन के चिराग घनश्यामभाई मेरूलिया के 30.37 लाख रुपये, माधव फैशन के रमेशभाई रामजीभाई जासोलिया के 4.44 लाख रुपये, माधव फैशन के महेशभाई हिम्मतभाई वडचक के 4.31 लाख रुपये, माही फैशन के संजयभाई मेघजीभाई सोजीत्रा के 6.65 लाख रुपये, मां भवानी क्रिएशन के मयूर हरिभाई बुधेलिया के 29.62 लाख रुपये, मिती एंटरप्राइज के मयंक हसमुखभाई शिंगाला के 1.47 लाख रुपये, योगी फैशन के शरदभाई घनश्यामभाई नारोला के 4.20 लाख रुपये और आरिया फैशन के रविकुमार हिम्मतभाई सेलिया के 6.39 लाख रुपये फंसे हुए हैं।

वाणी फैशन के भावेशकुमार कानजीभाई खोखरिया के 68 हजार रुपये, राधेकृष्ण फैशन आर्ट के अशोकभाई अर्जुनभाई जासोलिया के 5.73 लाख रुपये, शिव भवानी फैशन के प्रदीप गोविंदभाई धोलकिया के 8.13 लाख रुपये, शिवाय फैशन के पवनभाई कांतीभाई बदरुखिया के 3.69 लाख रुपये, शुभ एक्जिम के दिनेशभाई देवशीभाई शिंगाला के 11.57 लाख रुपये, श्री सालासर आर्ट के हिम्मतभाई शामजीभाई सलोडिया के 11.23 लाख रुपये, श्रीजी हैंडवर्क के भाविन नाथाभाई तावेथिया के 8.25 लाख रुपये और श्री रामकृष्ण आर्ट के कल्पेशभाई भगवानभाई मानिया के 11.08 लाख रुपये भी आरोपियों पर बकाया बताए गए हैं।

इसके अलावा सहजानंद फैशन के मोनिक मनसुखभाई शिंगाला के 4.02 लाख रुपये, सिया फैशन के चंदुभाई वालजीभाई नारोला के 7.53 लाख रुपये, श्रुति फैशन के चंद्रकांतभाई भायाभाई नाकराणी के 11.40 लाख रुपये, हरी माधव फैशन के सुरेशभाई धीरूभाई नारोला के 5.66 लाख रुपये, जियान क्रिएशन के परेशभाई हिम्मतभाई मीरोलिया के 14.85 लाख रुपये तथा अंजनी फैशन के दिनेशभाई लालजीभाई नारोला के 6.83 लाख रुपये भी फंसे हुए हैं।

व्यापारियों का आरोप है कि नितेश अग्रवाल, सुरेश लाखणकीया और अन्य सहयोगियों ने सुनियोजित तरीके से बाजार से बड़े पैमाने पर जॉबवर्क करवाकर माल उठाया और भुगतान किए बिना फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपरोक्त व्यापारी के खिलाफ सलाबतपुरा पुलिस थाने में 1.52 करोड़,अमरोली पुलिस थाने में 1.42 करोड़ की FIR दर्ज हो चुकी है।सूत्रों से मिली जानकारी मिली है कि व्यापारी ने दलालों के साथ मिलकर करोडो रुपये की सुनियोजित योजना बनाकर ठगी को अंजाम दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button