बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के उद्देश्य से “लिटिल लीपर्स” समर कैंप का आयोजन
स्पाइनेक्स ग्लोबल की पहल, खेल-आधारित गतिविधियों से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा

सूरत। शहर के घोड़दौड़ रोड स्थित SpineX Global द्वारा बच्चों के लिए विशेष “Little Leapers” समर कैंप का आयोजन किया गया। 4 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स से दूर रखकर उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था।

कैंप के दौरान बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक शांति बढ़ाने के उद्देश्य से प्ले-बेस्ड एक्सरसाइज, मूवमेंट एक्टिविटी और फोकस ट्रेनिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोजकों के अनुसार, बच्चों में हेल्दी हैबिट्स विकसित हों, हाइपरएक्टिविटी कम हो तथा वे आनंद के साथ सक्रिय रहें, इसी उद्देश्य से इस समर कैंप का आयोजन किया गया था।
समर कैंप पूर्ण करने वाले सभी बच्चों को प्रमाणपत्र एवं गुडीज किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।2



