सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की जनसेवा, शहर में 7 अस्थाई प्याऊ शुरू

राहगीरों और श्रमिकों को मिल रहा शीतल पेयजल, जल संरक्षण का भी दिया संदेश

सूरत। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, सूरत द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 अस्थाई प्याऊ प्रारंभ किए गए हैं। इन पियाऊ के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष अभिषेक खेतान ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मंच निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय है तथा आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य जारी रखे जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण का संदेश अपनाने और सेवा कार्यों में सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था के प्रकाश सुल्तानिया, प्रकाश बिंदल, सचिव सुषांत बजाज, अमृत धारा संयोजक राजेश डालमिया, पंकज जालान, अमित केड़िया, आयुष पोद्दार, दीपक डालमिया, अमित मस्कारा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं में विनीत जी, राजेश जी, आयुष जी सहित अन्य गणमान्यजन की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button