
सूरत। सूरत हार्डवेयर एंड बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट्स एसोसिएशन (SHABMMA) द्वारा अलथान स्थित एसएमसी पार्टी प्लॉट में 14वीं वार्षिक आमसभा एवं संगीत संध्या का भव्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 6 बजे से देर रात तक चले इस कार्यक्रम में करीब 1800 सदस्य एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं “डोनेट लाइफ” के डायरेक्टर श्री हेमंतभाई देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को एस्ट्रल लिमिटेड (एडहेसिव डिवीजन) द्वारा प्रायोजित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री किरीटभाई पटेल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का अभिनंदन किया। इस दौरान अतिथियों एवं प्रायोजकों को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया गया।
सचिव श्री दिलीपभाई पटेल ने वर्षभर में आयोजित कार्यक्रमों एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए नई समितियों की घोषणा की। कोषाध्यक्ष श्री एल्पेशभाई कोठडिया ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
एडवाइजरी कमेटी के श्री प्रमोदभाई भगत ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं प्रायोजक कंपनी द्वारा जानकारीपूर्ण प्रेजेंटेशन दी गई तथा एलईडी स्क्रीन पर कंपनी का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री हेमंतभाई देसाई ने “डोनेट लाइफ” संस्था की सेवा गतिविधियों और अंगदान जागरूकता पर जानकारी दी तथा जीएसटी विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने एसोसिएशन की एकजुटता और मजबूत संगठन की सराहना की।
एसोसिएशन के चेयरमैन श्री रमेशभाई भूटानी ने संगठन की वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। अंत में उपाध्यक्ष श्री राजेशभाई नोमानी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



