भारत विकास परिषद सूरत मेइन शाखा की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न
निर्विरोध चुनाव में भावेश ओझा पुनः अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन

सूरत। भारत विकास परिषद की सूरत मेइन शाखा की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष धवन (उद्योगपति, चेयरमैन भारत भारती) तथा विशेष अतिथि के रूप में किरण पंड्या (प्रोफेसर, सार्वजनिक यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में धर्मेशभाई शाह (प्रांत अध्यक्ष, भा.वि.प. गुजरात दक्षिण) तथा अतिथि के रूप में प्रद्युम्नभाई जरीवाला (प्रांत कोषाध्यक्ष, भा.वि.प. गुजरात दक्षिण) की उपस्थिति रही।
सभा की अध्यक्षता कर रहे भावेश ओझा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्षभर के अनुभव साझा किए। सचिव किरीट पंड्या ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष श्रीनिवास सूत्रावे ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा।
निर्वाचन प्रक्रिया में दिलीपभाई चश्मावाला (प्रांत उपाध्यक्ष) ने इलेक्शन कमिश्नर की भूमिका निभाई। उन्होंने अध्यक्ष भावेश ओझा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही सचिव पद पर किरीट पंड्या एवं कोषाध्यक्ष पद पर विशाल बक्शी का चयन किया गया।
इस अवसर पर विपुलभाई जरीवाला (जिला संयोजक) ने कु. भाविका महेश्वरी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
अंत में किरीट पंड्या ने आभार व्यक्त किया और स्वरुचि भोजन के साथ सभा का समापन हुआ।




