सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

उद्योग से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प, सूरत में कल होगा भव्य उद्यमी सम्मेलन

सूरत। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले उद्यमी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को संतराज ग्रुप कार्यालय, सूरत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष वजू भाई वागासिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गुजरात अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह उद्यमी सम्मेलन रविवार शाम 6:00 से 8:00 बजे तक पंचासरा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 500 उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में “उद्योग से राष्ट्रहित कैसे सशक्त हो” विषय पर विशेष वक्तव्य दिया जाएगा तथा नैतिक मूल्यों के साथ उद्योग संचालन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में मंत्री जय राम गामित, विधायक संगीता पाटिल, संजय भाई सरावगी, हंसराज जैन एवं सांवर प्रसाद बुधिया सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
बैठक में विजय मांगुकिया, सतीश सवानी, वीरेंद्र राजावत, पंकज शर्मा, शीश पाल, महेंद्र चौधरी, हरि ओम स्वामी एवं राधेश्याम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button