सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

रक्तदान शिविर में 117 यूनिट रक्त एकत्रित

सूरत।महादेव सुंदरकाण्ड मंडल द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन पूणागांव स्थित आंगन रेजिडेंसी–1 में किया गया। शिविर में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली और कुल 117 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया।
इस सेवा कार्य में स्मीमेर ब्लड बैंक तथा महावीर हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीमों ने तकनीकी सहयोग व व्यवस्थाएं संभालते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों ब्लड बैंकों की सेवाओं से शिविर सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ।
मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी रक्तवीरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button