POLITICSराजनीतिलोकल न्यूज़सूरत सिटी

चाय पर चर्चा में सी.आर. पाटिल का विपक्ष पर हमला

सूरत मनपा चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सूरत। सूरत महानगरपालिका की आगामी स्थानीय स्वराज चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने वार्ड नंबर 3 के कार्यकर्ताओं के साथ “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित कर चुनावी माहौल को गर्माया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सूरत महानगर में भाजपा का परचम लहरा रहा है और इस बार पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की जीत को लेकर किसी भी प्रकार की शंका की कोई गुंजाइश नहीं है।
कार्यक्रम में सूरत महानगर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, गुजरात राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया , सांसद मुकेश दलाल,पूर्व सांसद दर्शना जरदोष, महानगर महामंत्री करसनभाई गोंडलिया, समाज अग्रणी दिनेशभाई नावडिया, वल्लभभाई सवाणी, रवजी काका रावाणी, महेशभाई सवाणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत से जुटने और पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button