सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा भव्य महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव का आयोजन

सूरत। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को अग्रवाल समाज ट्रस्ट, घोड़ दौड़ रोड की ओर से पुण्यभूमि स्थित ग्रैंड मुरली हॉल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रश्नोत्तरी, गीताबाल संस्कार एवं मेगा हाउजी का आयोजन हुआ। शाम 4 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य जयंती अतिथि बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी तथा अतिथि विशेष किशोर बिंदल, श्रवण अग्रवाल, मनोज गोयल, विनोद गोयल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।रात्रि 8 बजे से भव्य म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ और बच्चों सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशिल बजाज, चेयरमैन श्याम खैतान, अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप गाड़िया, मार्गदर्शक संजय जगनानी एवं सुनील गोयल, मुख्य संयोजक विनोद अग्रवाल (चिड़ावा), सुनील अग्रवाल (आशीर्वाद), बजरंग अग्रवाल (लैंडमार्क), पवन गुप्ता, अजय बिदावतका, मंत्री राजकुमार जयबाबा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी, महिला अध्यक्ष रेखा जालान, संरक्षक ज्योति अग्रवाल, युवा अध्यक्ष निखिल गर्ग तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर सभी कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button