सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा वार्ड-19 ने मंदिरों में किया पूजन-अर्चन, संतों का किया सम्मान

अंजना-दुंभाल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद

सूरत। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सूरत महानगर के वार्ड-19 (अंजना-दुंभाल) द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा गुरुओं और पुजारियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे भठेना स्थित माता उमिया मंदिर से हुई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सिद्धि विनायक मंदिर, भठेना तथा सुबह 10:30 बजे दुंभाल स्थित सर्वेश्वर मंदिर (अक्षर टाउनशिप) में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान माता उमिया, भगवान गणेश एवं भगवान शिव का पूजन कर सभी ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष, महामंत्री, नगरसेवक, पूर्व नगरसेवक, नगर पदाधिकारी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष एवं महामंत्री, वार्ड पदाधिकारी, नगर कार्यकारिणी एवं वार्ड कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button