सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

एक दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान भक्तिभाव से संपन्न

सूरत। दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग, सूरत के तत्वावधान में सोमवार, 10 अगस्त को पार्ले पॉइंट स्थित विद्यासुधा भवन में एक दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ लिया।

विधानाचार्य पंडित रूपेश भैयाजी के कुशल निर्देशन एवं व्रती श्री टीकमचंदजी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं आराधना की। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

महासमिति की पदाधिकारी मंजू गोधा, संगीता जैन, सिम्पल गदिया, डिम्पल गदिया, त्रिशला एवं प्रतिभा सहित लता घीवाला तथा महासमिति के अन्य सदस्यों ने उपस्थित रहकर आयोजन में सहभागिता की।

लता घीवाला ने बताया कि सामान्यतः सिद्धचक्र महामंडल विधान आठ दिनों में संपन्न किया जाता है, लेकिन इस आयोजन में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ आठ दिवसीय विधान को एक ही दिन में पूर्ण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं धार्मिक आस्था देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button