businessTextileक्राइमसूरत सिटी

4.80 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

मूल राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान का आदेश, 60 दिन में मुआवजा नहीं देने पर अतिरिक्त दो माह की सजा

सूरत। चेक बाउंस के मामले में सूरत की 9वीं एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट एवं विशेष एनआई एक्ट कोर्ट ने आरोपी गिरीशकुमार नरोत्तमभाई गजेरा को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराते हुए एक वर्ष की साधारण कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को 4.80 लाख रुपये की मूल राशि पर चेक की तारीख से वसूली तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित मुआवजा शिकायतकर्ता को देने का आदेश दिया है।

मामले के अनुसार शिकायतकर्ता हिरेन रवजीभाई चोथाणी और आरोपी के बीच मित्रता एवं आर्थिक संबंध थे। दोनों ने साड़ी पर हॉटफिक्स मशीन से स्टोन फिक्सिंग का साझेदारी व्यवसाय शुरू किया था। साझेदारी समाप्त होने के बाद …
[16:04, 10/8/2026] Textile Yuva Brigade: शक्तिसिंह तंवर बने राजस्थान युवा संघ के नए अध्यक्ष

बजरंगसिंह कवैया सर्वसम्मति से संरक्षक नियुक्त, जगदीश शर्मा के साथ नई टीम देगी संघ को नई दिशा

सूरत। सूरत में प्रवासियों की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान युवा संघ में नई जिम्मेदारियों का गठन किया गया है। संघ के कार्यालय में ट्रस्टियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शक्तिसिंह तंवर को सर्वसम्मति से राजस्थान युवा संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि बजरंगसिंह कवैया को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक बनाया गया।

राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष रहे विक्रमसिंह शेखावत के आकस्मिक निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त था। ऐसे में संघ के सहसचिव रहे शक्तिसिंह तंवर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। राजस्थान के सीकर जिले के भगवानपुरा, नीम का थाना निवासी शक्तिसिंह कानसिंह तंवर पिछले 25 वर्षों से राजस्थान युवा संघ से जुड़े हुए हैं। लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने के कारण उन्हें संघ की गतिविधियों और कार्यप्रणाली का व्यापक अनुभव है।

वर्तमान में तंवर टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड के उपाध्यक्ष तथा लघु भारती उद्योग, सूरत के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक सेवा कार्यों में निरंतर योगदान देते रहे हैं। सरल स्वभाव, सेवाभावी व्यक्तित्व और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण संगठन में उनकी व्यापक स्वीकार्यता है।

कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी तंवर ने जरूरतमंद लोगों तक राशन, चिकित्सा सामग्री सहित आवश्यक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ी तक का इस्तेमाल राशन वितरण के लिए किया और दिन-रात सेवा कार्यों में जुटे रहे। राजस्थान युवा संघ के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नवनियुक्त अध्यक्ष शक्तिसिंह तंवर ने कहा कि सूरत और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले राजस्थानियों को अधिक से अधिक संख्या में राजस्थान युवा संघ से जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाजहित की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, बजरंगसिंह कवैया राजस्थान युवा संघ के पुराने ट्रस्टी एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। करणी माता के भक्त कवैया का सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लंबे समय से योगदान रहा है। उन्हें सर्वसम्मति से संघ के संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संघ के सचिव जगदीश शर्मा के साथ अध्यक्ष शक्तिसिंह तंवर और संरक्षक बजरंगसिंह कवैया की नई टीम से राजस्थान युवा संघ को नई ऊर्जा, मजबूती और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। बैठक में उपस्थित ट्रस्टियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button