Textileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

कावड़ भक्तों के लिए मारवाड़ी सेवा संगठन ने कराया अल्पाहार

सूरत। जहांगीरपुरा से सिद्धनाथ महादेव के लिए 9 अगस्त 2026 को निकली कावड़ यात्रा में शामिल भक्तों के लिए मारवाड़ी सेवा संगठन की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में कावड़ भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ अल्पाहार ग्रहण किया। इसके बाद भक्त बाबा के जयकारों और गुणगान के साथ अपनी यात्रा पर आगे रवाना हुए।

संस्था के मीडिया प्रभारी अरुण गिनोडिया ने बताया कि सभी कावड़ भक्तों के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई थी। संगठन के कार्यकारी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई और भक्तों की सेवा में अपना सहयोग दिया।

इस अवसर पर संस्था के विजय गोयल, हरीश (स्वस्तिक पार्क), राधेश्याम रांकावत,ललित पटेल, विनोद मावड़िया निर्मल, मनोज जोगानी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button