Textileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में 60 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक

सूरत। श्री बांके बिहारी (आगरा मंडल) सेवा ट्रस्ट, सूरत की ओर से सावन मास के पावन अवसर पर रविवार को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के हॉल में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें 60 जोड़ों ने एक साथ बैठकर विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।
रुद्राभिषेक के बाद संस्था की वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने विभिन्न सुझाव रखे। मंत्री राकेश जैन ने वर्षभर में संस्था द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की जानकारी दी।
संस्था के अध्यक्ष नितिन गर्ग ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य में होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर बधाई दी।



