कजाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुजोक थेरेपी को मिली वैधानिक मान्यता
इंटरनेशनल सुजोक एसोसिएशन को बड़ी सफलता
सूरत-इंटरनेशनल सुजोक एसोसिएशन (ISA) के नागपुर स्थित मुख्यालय को सुजोक उपचार पद्धति को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने में ऐतिहासिक सफलता मिली है। कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुधार अध्यादेश (19 मई 2026) के तहत ‘ट्रेडिशनल मेडिसिन’ को परिभाषित करते हुए सुजोक थेरेपी को एक स्वतंत्र ‘मेडिकल स्पेशलाइजेशन’ और मुख्यधारा की चिकित्सा पद्धति के रूप में कानूनी मंजूरी दी है।
इस नए नियम के तहत कजाकिस्तान में अब सुजोक थेरेपी का अभ्यास (प्रैक्टिस) करने के लिए चिकित्सकों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त व्यावसायिक प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा।
ISA गुजरात समन्वयक पवन झुनझुनवाला ने यह जानकारी साझा की। ISA के ग्लोबल जॉइंट सेक्रेटरी SJ T. धवल पाठक ने ISA-कजाकिस्तान की टीम के प्रयासों की सराहना की और संस्थापक दिवंगत प्रोफेसर पार्क जे वू के विजन तथा वैश्विक नेतृत्व (अध्यक्ष डॉ. मिंचुल पार्क एवं उपाध्यक्ष डॉ. मिंक्यू पार्क) का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे बताया कि भारत में भी सुजोक उपचार पद्धति को स्वतंत्र मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।



