businessTextileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

फोस्टा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड ने किया सम्मान

पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, व्यापार हित में मिलकर कार्य करने का जताया संकल्प

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड के सदस्यों ने फोस्टा कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष हंसराज जैन, महामंत्री दिनेश कटारिया, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संगठन मंत्री गिरीश मित्तल सहित उपस्थित निदेशकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड के संस्थापक राजू तातेड़ एवं ललित शर्मा ने कहा कि फोस्टा सूरत के टेक्सटाइल व्यापारियों की सबसे बड़ी और प्रभावशाली संस्था है। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था और अधिक सशक्त होगी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी एवं ऐतिहासिक कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फोस्टा व्यापारियों को संगठित कर उद्योग के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड सदैव फोस्टा के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी तथा अध्यक्ष हंसराज जैन और महामंत्री दिनेश कटारिया के नेतृत्व को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। ब्रिगेड के उपाध्यक्ष शक्तिसिंह ने भी संस्था के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर फोस्टा के साथ कार्य करेंगे।

इस दौरान फोस्टा के डायरेक्टर नानालाल राठौड़ , दीपचंद चौधरी, राजेश कोठारी,मोहनसिंह राजपुरोहित,शिवराज पारीक वरिष्ठ संतोष शर्मा,टीवॉयबी के सचिव पवन गोड़ानी, नारायण शर्मा, विकास देसाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष हंसराज जैन एवं महामंत्री दिनेश कटारिया ने टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों को साथ लेकर उद्योग एवं व्यापार हित में उल्लेखनीय कार्य करेगी तथा फोस्टा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button