श्री श्याम सरकार यात्रा संघ की अनूठी सेवा, 600 विद्यार्थियों को छतरियों का वितरण
वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सचिन की स्कूल में हुआ सेवा कार्यक्रम

सूरत। श्री श्याम सरकार यात्रा संघ, सूरत की ओर से सचिन गबेनी स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर एवं दयाभाई पीतांबर देरासरी स्कूल क्रमांक-296 में वृक्षारोपण तथा विद्यार्थियों के लिए 600 छतरियों के वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सहायता करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
संघ के विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉर्पोरेटर सुमनबेन गर्ग उपस्थित रहीं। छतरी सेवा में फ्रेंड्स ऑफ गोयल के अध्यक्ष सुनील गोयल एवं सदस्य सुरेश पोद्दार, संदीप अग्रवाल, अजय बिदावतका, कार्यकारी अध्यक्षा रेखा जालान तथा रचना गोयल ने विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा छात्र-छात्राओं को 600 छतरियों का वितरण किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या कल्पनाबेन पंड्या, भावेशभाई तथा स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने इस सेवा कार्य के लिए श्री श्याम सरकार यात्रा संघ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी पहल बताया।



