सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी पर बॉलीबॉल प्रीमियर लीग और मेगा ऑक्शन का भव्य आयोजन

सूरत। महेश नवमी के उपलक्ष्य में पुणा गांव माहेश्वरी सभा एवं मगोब-सनिया माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान तथा सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सहयोग से बॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं प्रीमियर लीग 4.0 मेगा ऑक्शन का सफल आयोजन किया गया।

13 जून को आयोजित बॉलीबॉल प्रतियोगिता में 9 टीमों के 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं 14 जून को माहेश्वरी लक्जरिया में आयोजित मेगा ऑक्शन में पुरुष वर्ग की 16 तथा महिला वर्ग की 4 टीमों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल, धार्मिक म्यूजिकल हाउजी, डांस, ड्रामा एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतिन बाहेती सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं भामाशाह उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में खेल भावना, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही 23 जून को होने वाली महेश नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर भी समाज में उत्साह का माहौल है। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button