सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भीषण गर्मी में ऋषि मित्र मंच ने जुटाईं 108 यूनिट रक्त

सूरत।भीषण गर्मी में ऋषि मित्र मंच रावलिया कल्ला द्वारा रिंग रोड स्थित न्यू टी.टी. मार्केट, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से 108 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण रक्तदान की संख्या में कमी देखी जा रही है। ऐसे समय में 108 यूनिट रक्त संग्रहित होना एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।संस्था के कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयास, बेहतर प्रबंधन तथा स्मीमेर ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।

संस्था के अध्यक्ष ललित राठौड़ और मंत्री संजय जैन ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं स्मीमेर ब्लड बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है और समाज में सेवा व मानवता की भावना मजबूत होती है। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button