पर्वत पाटिया में तेरापंथ युवक परिषद का रक्तदान शिविर, 27 यूनिट ब्लड एकत्रित

सूरत। तेरापंथ युवक परिषद, पर्वत पाटिया के तत्वावधान में तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के महामंत्री सौरभ पटावरी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ अ.भा.ते.यु.प. के सदस्य प्रकाश छाजेड़ एवं कुलदीप कोठारी भी उपस्थित रहे।
तेयुप पर्वत पाटिया की ओर से अध्यक्ष अमित बुच्चा, उपाध्यक्ष शैलेश चण्डालिया, मंत्री अशोक कोचर, सह मंत्री दीपक बैद, अनिल नाहटा, निवर्तमान अध्यक्ष रवि मालू, MBDD संयोजक प्रदीप पुगलिया, परामर्शक अनिल चौधरी सहित कार्यकारिणी सदस्य, तेयुप सदस्य एवं किशोर मंडल के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस शिविर में किरण ब्लड बैंक द्वारा अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंत में मंत्री अशोक कोचर ने ब्लड बैंक, रक्तदाताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूती मिली।



