सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
देवपुरा अध्यक्ष व चांडक बने सचिव
उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा का सर्वसम्मति से हुआ गठन

सूरत। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत आने वाली उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को सर्वसम्मति से किया गया। सभा परिवार के दामोदर राठी ने बताया कि सत्यनारायण देवपुरा को अध्यक्ष एवं दिनेश चांडक को सचिव मनोनीत किया गया।

इसके अलावा महेश साबू एवं जगदीश कोठारी को उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर राठी को कोषाध्यक्ष, मुकेश न्याति को संगठन मंत्री तथा सुनील न्याति एवं अमित राठी को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।



