सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में धूमधाम से मनाया जाएगा चेटी चंड महोत्सव

साधणी माता मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम, भजन और लंगर भंडारे का आयोजन

सूरत, 19 मार्च। शहर के पालनपुर पाटिया क्षेत्र स्थित वर्षा सोसायटी में सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटी चंड महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। यह महोत्सव शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को A-29, वर्षा सोसायटी स्थित साधणी माता मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान झूलेलाल की पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके पश्चात सुबह 10 से 11 बजे तक श्री सुखमणी साहेब का पाठ एवं लाल साईं के पंजड़े प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम के संयोजक हरेश लालवाणी ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निखिल लालवाणी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सिंधी परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।
दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समाजजनों को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है।
जय साधणी माता सेवा समिति के आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button