अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तापी जिला इकाई का गठन
तापी। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) गुजरात प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को तापी जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रदेश मंत्री बसंत खैतान ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी में अशोक गुप्ता को जिला अध्यक्ष, अमित अग्रवाल को महामंत्री, शुभम अग्रवाल को मंत्री तथा तरंग अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय भाऊवाला, संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल तथा संपर्क प्रमुख जी. जी. राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।




