श्री विश्वकर्मा जागरण समिति द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन

सूरत। श्री राजस्थान विश्वकर्मा मण्डल (सुथार समाज) के भटार स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर सत्संग भवन में दिनांक 13 जुलाई 2026, सोमवार की रात्रि को श्री विश्वकर्मा जागरण समिति के तत्वावधान में “एक शाम श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य भजन कलाकार अनिल सैन (नागौर), रजाक भाई (नोखा), सीताराम रामावत एवं राजूदास ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की सुरमयी प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। अतिथियों के स्वागत के उपरांत प्रारंभ हुई भजन संध्या प्रातः 4:15 बजे तक निरंतर चली।कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन श्रवण धामु एवं मानक सुथार ने किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मोहनराम सहित करणाराम, जेठाराम, तिलोकचंद, मंगलाराम, बाबूलाल, तेजाराम, छगन, कमलेश, खानूराम, हुकमाराम तथा समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।




