businessPOLITICSसूरत सिटी

पुरानी बॉम्बे मार्केट चुनाव में पुरानी पैनल की शानदार जीत

दो महिला आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

सूरत। दि बॉम्बे मार्केट आर्ट सिल्क को-ऑपरेटिव सोसायटी (सहकारी मंडली) के प्रबंध समिति चुनाव शनिवार, 18 जुलाई को संपन्न हुए, जिसमें जयवंतराज राठौड़ (जैन) के नेतृत्व वाली पुरानी पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में पुरानी पैनल के 15 उम्मीदवारों का मुकाबला परिवर्तन पैनल के 15 उम्मीदवारों से था, लेकिन मतदाताओं ने एक बार फिर पुरानी पैनल पर भरोसा जताते हुए उसे स्पष्ट बहुमत दिलाया।

विजयी पैनल के नेताओं ने इसे व्यापारियों के विश्वास और वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पुरानी बॉम्बे मार्केट गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठित टेक्सटाइल मार्केटों में से एक है और भविष्य में भी व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

विजयी उम्मीदवारों में सुखाभाई पटेल (अध्यक्ष), दिनेशभाई सावलिया (उपाध्यक्ष), जयवंतराज राठौड़ (जैन), प्रकाशभाई डूंगाणी, पिंटूभाई शाह, देवेंद्रभाई जैन, जयभाई पंजवाणी, मुकेशभाई कारिया, भंवरभाई धारीवाल, मनीषभाई जैन, धर्मेशभाई शाह, भरतभाई भेसाणिया, विनोद गजेरा, जीतेशभाई शाह तथा सुरेशभाई गांधी शामिल हैं।

वहीं, महिला आरक्षित दो सीटों पर गायत्रीबेन विपुलभाई पटेल और हेमलताबेन मोतीलाल जैन निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत का जश्न मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button