वृंदावन थीम पर हुआ सावन सिंधारा का आयोजन

सूरत-अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा सावन सिंधारा का आयोजन मंगलवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में “रसमयी वृंदावन” थीम पर किया गया। महिला शाखा की अध्यक्षा अनुराधा जालान ने बताया की इस मौके पर हॉल को राधा-कृष्णा की झांकी, पुष्प सजावट एवं हरियाली आदि के साथ वृंदावन थीम पर सजाया गया।
आयोजन में पाँच सौ से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। आयोजन में लाइव म्यूजिक, फ़न गेम्स, सेल्फी कॉर्नर, फोटो स्पोर्ट्स, सरप्राइज गिफ्ट्स, स्वादिष्ठ व्यंजन आदि आकर्षण का केंद्र बने। आयोजन में म्यूजिकल हाऊजी का भी कार्यक्रम हुआ, जिसमे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला शाखा की सचिव आरती मित्तल, उपाध्यक्ष सरोज आर अग्रवाल, राखी सिंघल, सीमा कोकड़ा, नेहा अग्रवाल, शालिनी मित्तल, सीमा भगेरिया, अनिता बागरिया सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।



