सूरत सिटी

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026–27 के गठन के तहत तेरापंथ भवन में आयोजित नामांकन प्रक्रिया एवं वार्षिक साधारण सभा में विक्रम मालू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। कुल पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें एक निरस्त हुआ, जबकि चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़ और प्रदीप मालू ने संगठन हित में अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव अधिकारी मनोज पारख एवं सहयोगी विजय बोथरा ने विक्रम मालू के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

सभा में मंत्री पीयूष बोथरा ने वर्ष 2025–26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए परिषद् की सेवा, संस्कार, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने और सभी को साथ लेकर परिषद् को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक से पूर्व एवं पश्चात सदस्यों ने साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्ष की घोषणा पर सभागार “ॐ अर्हम्” के जयघोष से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button