businessसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी पर महिला सशक्तिकरण सत्र ‘फील • हील • राइज़’ आयोजित

सूरत, 20 जून। महेश नवमी के अवसर पर सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन के कैलाश संभाग की ओर से श्याम प्लाज़ा में “फील • हील • राइज़” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्म-प्रेम, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

मुख्य वक्ता खुशी लढ़्ढा ने महिलाओं को एनएलपी तकनीक, ध्यान और सकारात्मक सोच के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्म-स्वीकृति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया जा सकता है।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा प्रतिभा मोलासरिया, सचिव श्वेता जाजू, उमा जाजू और बीना तोषनीवाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्षा रेखा मंत्री और संयोजिका अंकिता खटोड़ का विशेष योगदान रहा। अंत में सहसचिव रामकन्या मोदानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button