POLITICSसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सुरत नगर निगम में नव निर्वाचित जैन पार्षदों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह

श्री अरिहंत फाउंडेशन ट्रस्ट सूरत द्वारा समता भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद रहे सकल जैन संघ के प्रतिनिधि

सूरत। श्री अरीहंत फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा रविवार को समता भवन, मीलन हॉल में जैन समाज से निर्वाचित पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रतनलाल भलावत के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के सकल जैन संघ, विभिन्न जैन संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के अग्रणी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह और गौरव से भरा नजर आया।
हाल ही में सम्पन्न सूरत महानगर पालिका चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले जैन समाज के पार्षदों का समाजजनों द्वारा पुष्पमालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्ड नं.19 से निर्वाचित अशोक शाह पोखरणा, वार्ड नं.23 से निर्वाचित देवेन्द्र बोकड़िया तथा वार्ड नं.11 से निर्वाचित हर्ष मेहता का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही भाजपा उपाध्यक्ष रतनलाल भलावत की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पार्षदों ने कहा कि समाज के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद के कारण ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सदैव समाज एवं शहर की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। युवा पार्षद हर्ष मेहता ने कहा कि पहली बार सूरत महानगरपालिका में चार जैन पार्षद निर्वाचित होना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि चारों जैन फिरकों का एक मंच पर एकत्रित होना एकता और सामाजिक शक्ति का प्रतीक है।


वहीं अशोक शाह पोखरणा ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट हितेश जैन ने आगामी 28 मई को आयोजित होने वाली जैन समाज की मौन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया।
सम्मान समारोह में श्री अरिहंत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार जैन,चेयरमैन हुक्मीचंद कोठारी,बंसीलाल सुर्या, प्यारचंद कोठारी,गौतम जैन,देवेंद्र छाजेड़,समता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष मोतीलाल भूरा,आदि के साथ श्री महावीर संस्कार धाम अध्यक्ष,श्री ओसवाल साजनान,महावीर भवन उधना,वर्धमान भवन सचिन के अध्यक्ष एवं महामंत्री,शाह पब्लिसिटी के एमडी यशवंत भाई शाह,जैनम ट्रस्ट,रूपकमल ट्रस्ट,बाड़मेर जैन श्री संघ,श्री साधु मार्गी संघ ,समता युवा संघ,अछलगच्छ जैन श्री संघ,तेरापंथ संघ,स्थानकवासी,मंदिर मार्गी एवं दिगंबर समाज के प्रतिनिधियो की गरिमामय उपस्थिति रही सभी ने जैन समाज से चुने पार्षदों का दुप्पटे व मोमेंटो से सम्मान किया।
समारोह के अंत में ट्रस्ट परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन श्री अरीहंत फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button