सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सेवा आयुर्वेदिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पेलेटिव केयर सेंटर शुरू करने पर सकारात्मक चर्चा

सूरत। कैंसर पीड़ितों को समन्वित एवं मानवीय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सेवा आयुर्वेदिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में “पेलेटिव केयर सेंटर” प्रारंभ करने को लेकर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर लाइंस कैंसर डिटेक्शन सेंटर ट्रस्ट के आदरणीय अशोक भाई मेहता, पिछले 20 वर्षों से कैंसर सेवा से जुड़ी वरिष्ठ डॉक्टर रोशनी जरीवाला, मयूर भाई एवं अजय भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कैंसर रोगियों के लिए एक ऐसे समन्वित सेवा केंद्र की आवश्यकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जहां विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से रोगियों को उपचार एवं मानसिक संबल प्रदान किया जा सके। चर्चा में बताया गया कि प्रस्तावित केंद्र पर आयुर्वेद, होम्योपैथी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, मंत्र चिकित्सा, नेचुरोपैथी, गोमूत्र, स्वमूत्र, प्रार्थना एवं एलोपैथी सहित विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के समन्वय से सेवा एवं उपचार की कल्पना की जा रही है।

आदरणीय अशोक भाई मेहता ने वर्तमान समय में इस प्रकार के समन्वित कैंसर सेवा केंद्र की आवश्यकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस अभिनव प्रयास की सराहना की। उन्होंने इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि प्रभु कृपा एवं समाज के सहयोग से यह सेवा कार्य भविष्य में कैंसर पीड़ितों के लिए आशा, सेवा और संबल का केंद्र बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button