नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, गौतमचंद गुलेच्छा सहित पदाधिकारियों का सम्मान

मदुराई, तमिलनाडु। श्री जैम श्वेताम्बर जैन तेरापंथी सभा के सभा भवन में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौतमचंद गुलेच्छा सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजराज श्रीश्रीमाल एवं प्रसार-प्रचार मंत्री दिनेश सालेचा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि नई टीम समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों तथा युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समारोह में समाज की एकता, संगठन एवं धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने तेरापंथ सभा द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान मोहनलाल तातेड़, निर्मलकुमार पारख, नेनमल कोठारी, श्रवणकुमार बोथरा, मोहनलाल गुलेच्छा, पारसमल डोडावाला, सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार जीरावला, जितेन्द्र गुलेच्छा, प्रवीण बुरड़, धीरज पारख, धीरज दुगड़, पवन चोपड़ा, श्रेयांस डागा, विकास संखलेचा, राजकुमार नाहटा, अभिनंदन बागरेचा, अक्षय लोढ़ा एवं कमलेश संखलेचा सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



