बैटर टुमारो फाउंडेशन की महिला इकाई का गठन, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

सूरत: सामाजिक संस्था बैटर टुमारो फाउंडेशन की महिला इकाई की बैठक वेसु स्थित कैनाल वॉकर पर संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन द्वारा युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें सुनहरा भविष्य देने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
राजेश भारूका ने बताया कि फाउंडेशन वर्तमान में पांच प्रमुख प्रकल्पों पर कार्य कर रहा है, जिनमें “नर सेवा नारायण सेवा” के तहत आहार सेवा, “आत्मनिर्भर भारत” के अंतर्गत जरूरतमंदों को लारी-स्टॉल शुरू करवाकर रोजगार उपलब्ध कराना, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण, गरीब बस्तियों में जल सेवा तथा गौ सेवा शामिल हैं।
इस अवसर पर महिला इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई। जिसमें सुनीता अग्रवाल को चेयरमैन, तरुण वाधवानी को अध्यक्ष, प्रीति अग्रवाल, पायल जोशी एवं हनी भावनानी को उपाध्यक्ष, माया बालचंदानी को महामंत्री, मेघा पुरोहित और जियरा वाधवानी को मंत्री, सिया बुलचंदानी और जिया खुराना को कोषाध्यक्ष तथा कवियत्री सोनल जैन को सलाहकार नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को आगामी सूरत महानगरपालिका चुनाव में मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।



