सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
अग्रवाल समाज ट्रस्ट की कार्यकारिणी में राजू लोहिया बने उपाध्यक्ष
नियुक्ति के बाद समाजजनों में खुशी, बधाइयों का दौर शुरू

सूरत। समाजसेवी राजू लोहिया को अग्रवाल समाज ट्रस्ट, घोड़दौड़ की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद समाजजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है तथा बधाइयों का सिलसिला जारी है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राजू लोहिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजू लोहिया लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे श्री खेड़ापति ट्रस्ट, श्री श्याम प्रचार मंडल, श्री श्याम मंदिर तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सूरत की एक दर्जन से अधिक संस्थाओं में सेवाएं दे रहे हैं।


