Uncategorizedसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन
मन की खुशी फाउंडेशन की पहल, राहगीरों को मिलेगी राहत

सूरत। रविवार सुबह 10:15 बजे मन की खुशी फाउंडेशन द्वारा वेसु स्थित ग्रीन वैली सोसाइटी के बाहर शीतल जल सेवा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौभक्त मैंना देवी मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता बसंत खैतान ने प्याऊ का उद्घाटन किया।
फाउंडर प्रिया खैतान और नीनान हेडा ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस अवसर पर फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।



